फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: हिर्री के बाद मस्तूरी पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई, हथियार के साथ दो तस्कर दबोचे

Tue, 14 May 2024 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के हिर्री पुलिस के बाद मस्तूरी पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। मवेशी तस्कर साहेब लाल कुर्रे और इकबाल कुरैशी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस सहित कार पुलिस ने जब्त की है।

विज्ञापन


मस्तूरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध पंजीकृत किया था। इस बीच हिर्री में मवेशी तस्करों पर हुई कार्रवाई के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के अपराध में इकबाल खान और साहेब लाल कुर्रे की संलिप्तता है। इस पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम रिस्दा मुख्य मार्ग में साहेब लाल अपनी क्रेटा कार से साथी इकबाल कुरेशी के साथ निकला है। इसके बाद घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया।

आरोपी इकबाल कुरैशी की तलाशी लेने पर उससे एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए। साथ ही दोनों आरोपियों के मोबाइल सहित साहेब लाल कुर्रे की CG 10 BN 3848 नंबर की कार को भी जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें