फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: सिम्स अस्पताल के एसी से कॉपर वायर चोरी होने का मामला, सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 May 2024 06:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

कलेक्टर ने सिम्स का औचक निरीक्षण किया कलेक्टर ने विगत दिनों सिम्स अस्पताल में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने की घटना को गंभीरता से लिया था। 
विज्ञापन
कलेक्टर ने सिम्स का किया था निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के एसी से कॉपर वायर चोरी होने का मामले मे कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। वहीं अस्पताल के प्रवेश द्वार पर मरीजों की असुविधा को देखते हुए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन

 

दरअसल कलेक्टर ने सिम्स का औचक निरीक्षण किया कलेक्टर ने विगत दिनों सिम्स अस्पताल में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने की घटना को गंभीरता से लिया था। उनके निर्देश पर अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी बुंदेला सर्विसेस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी। कलेक्टर ने सभी 18 एसी के जल्द मरम्मत के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।इसके साथ ही ओपीडी के सामने भी मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वयं यह व्यवस्था मौके पर तत्काल करवाई। व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध होने की सुविधा संबंधी सूचना भी लगाने के निर्देश दिए। 

    

कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे टॉयलेट को हर हाल में इस महीने की 25 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने आपात चिकित्सा मेल एवं फीमेल वार्ड का जायजा लिया। मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने लेबर वार्ड का भी जायजा लिया। वहां कूलर में पानी की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट कार्य विभाजन करने कहा। फीमेल वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहे इलाज की जानकारी ली। इसके अलावा एमआरडी कक्ष, आई वार्ड, आईसीयू, मनोरोग वार्ड, टीबी चेस्ट वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड सहित अस्पताल के अन्य वार्डों का बारीकी से निरीक्षण कर अस्पताल में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें