शहीद अंकेश को गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना के जवान।
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। अरुणाचल प्रदेश के कमांग सेक्टर में बर्फीले तूफान में शहीद हुए अंकेश भारद्वाज की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। सेऊ गांव के मुक्तिधाम पर जिला पुलिस और सेना के जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। 15 हजार लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने मुक्तिधाम पहुंचे। जिला उपायुक्त पंकज राय और एसपी बिलासपुर ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके माता-पिता को सांत्वना दी।
रविवार को जैसे ही शहीद अंकेश भारद्वाज की पार्थिव देह घुमारवीं के सेऊ गांव पहुंची शहीद की मां, चाची, ताई, ताया व चाचा की बेटियों सहित रिश्तेदार पार्थिव देह से लिपटकर बिलखने लगे। शहीद के पिता बांचा राम नम आंखों से अपने बेटे को देखते रहे।
शहीद अंकेश के घर उमड़ा जन समूह।- फोटो : BILASPUR