फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडेय, रुकमणि कुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 14 Jan 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के पवित्र तीर्थ स्थल मारकंडेय और रुकमणि कुंड में वीरवार को मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब उमड़ा। वीरवार को मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया।
विज्ञापन


बिलासपुर जिला में लोहडी और मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रदेश सहित अन्य बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं ने जिला के तीर्थ स्थल मारकंडेय और रुकमणि कुंड में पहुंचकर स्नान किया।

इस मौके पर जिले भर के मंदिरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मकर संक्रांति पर महर्षि मारकंडेय की तपोस्थली मारकंडेय तीर्थ में शाही स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


शिमला, सोलन, हमीरपुर बिलासपुर सहित प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचकर श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थल पर पहुंचकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया। कई श्रद्धालु बुधवार रात को ही यहां पर पहुंच गए थे।

मान्यता है कि यहां स्नान करने से कष्टों का निवारण होता है। मान्यता है कि चार धाम की यात्रा पूरी करने के पश्चात यदि यहां पर स्नान न किया जाए तो यह धार्मिक यात्रा संपूर्ण नहीं मानी जाती।

तीर्थ में स्नान के लिए बुधवार मध्य रात्रि को ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जानकारी के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

मंदिर में भी दर्शन करने वालों की दिन भर भीड़ लगी रही। यहां पर हर साल मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान को काफी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं।

गेहडवीं के रुकमणि कुंड में भी वीरवार को मकर संक्रांति पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया। स्नान करने वालों की अधिकतर भीड़ सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रही।

उसके बाद दिन भर यहां पर श्रद्धालुओं का आने-जाने का तांता लगा रहा।  इधर, लदरौर में संतोषी माता मंदिर, बरठीं के सोहणी देवी मंदिर, गेहडवीं के बडोल देवी मंदिर सहित अन्य देवालयों और मंदिरों में मकर संक्रांति पर भक्तों का तांता लगा रहा।    
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें