फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक में गिरकर बस कंडक्टर की मौत

Wed, 13 Jan 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी कुल्लू डिपो में तैनात एक परिचालक की ढांक में गिरकर मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब बस मनाली-से चंडीगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान छड़ोल के समीप बस से उतरते वक्त परिचालक का पांव फिसला और वह ढांक से नीचे गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात नेशनल हाईवे पर हुई दो ट्रकों की टक्कर की वजह से जाम लगा हुआ था। कुल्लू डिपो की बस चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान छड़ोल के समीप बस जाम में फंस गई।
विज्ञापन


परिचालक इसी बीच बस से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और उसकी मौत हो गई। परिचालक की पहचान संजय कुमार (40) निवासी सरकाघाट मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ढांक में पत्थरों से टकराने की वजह से संजय बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को 108 एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।

उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

एएसपी मनमोहन ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें