फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लाने जा रहे व्यक्ति का कीचड़ में फिसला पैर, गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के त्यून खास पंचायत के भुगारा गांव में चारा लाने जा रहे एक व्यक्ति का पांव फिसल गया। गिरने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अगर गांव में सड़क सुविधा होती तो समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गरजा राम पुत्र जिंदू राम मंगलवार सुबह पशुओं को चारा लाने जा रहा था। रास्ते में कीचड़ होने से उसका पांव फिसल गया। गिरने से गरजा राम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि गांव को केवल एक किलोमीटर सड़क बननी है। गांव पहाड़ी पर होने के कारण मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंभीर रूप से घायल गरजा राम को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। यदि गांव में सड़क सुविधा होती तो गरजा उसे बचाया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि गांव के लिए सड़क क्यों नहीं निकली इसकी जांच की जाएगी और उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें