फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं, बच्चों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना करें सुनिश्चित : एसडीएम

Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में ब्लॉक टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते उप-मंडलाधिकारी गौरव चौधरी । संवाद
विज्ञापन
-घुमारवीं में आयोजित हुई ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक
विज्ञापन

-कल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ब्लॉक टास्क फोर्स घुमारवीं की बैठक एसडीएम गौरव चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल एवं महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई।
एसडीएम ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा ने बताया कि घुमारवीं खंड में 321 आंगनबाड़ी केंद्र और एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 11 से 14 साल की विद्यालय छोड़ चुकी किशोरियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई इसके बाद मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना पर विशेष चर्चा की गई। इस योजना के तहत अनाथ और निराश्रित बच्चों को बेहतर जीवन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से 101 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है। इस योजना के तहत 18 से 27 वर्ष तक के युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा सहायता, आवास सुविधा और विवाह सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के 43 बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे 1383 बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। बैठक में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर भी गहन चर्चा हुई। इस अभियान का उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गौरव चौधरी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करके कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक शीघ्र और प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और हितधारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें