फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। जिला भाजपा महिला मोर्चा ने बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार और कोलकाता के अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में समोह बाजार में कैंडल मार्च निकाला। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और जिला परिषद शैलजा शर्मा की अध्यक्षता में यह कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने प्रदर्शन के माध्यम घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने, पुलिस कमिश्नर के इस्तीफा, अस्पताल प्रधानाचार्य को बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में करवाने की मांग की। शैलजा शर्मा ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने की लिए भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार हत्यारों और दुष्कर्मियों को संरक्षण दे रही है। पश्चिम बंगाल में पिछले 11 वर्ष से तृणमूल सरकार के चलते महिलाओं के साथ अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कैंडल मार्च में करीब 250 महिलाओं और सहित पुरुषों ने भाग लिया। इस मौके पर मोर्चा की महामंत्री रचना ठाकुर झंडूता मंडल की महामंत्री चंपा देवी और सीता देवी सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें