फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एकलनृत्य स्पर्धा में माहिका को पहला स्थान

Wed, 18 Oct 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शरदोत्सव में चौथे नवरात्रे पर की मां के कुष्मांडा रूप की पूजा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शहर के बाबा नाहर सिंह (धौलरा) मंदिर में चल रहे शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव में चौथे नवरात्रे पर मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा की गई। उपस्थित भक्तजनों ने शिमला से आए पुजारी सुधांशु भट्टाचार्य महाराज के सानिध्य में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप की पूजा की।
विज्ञापन


सांध्यकालीन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य स्पर्धा में आर्या डांस अकादमी की माहिका प्रथम, प्रांशी दूसरे, दयानंद मॉडल स्कूल की सारिका और अंबिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थानी पर रहीं। एकल गायन स्पर्धा में ग्लोरी पब्लिक स्कूल की शरण्या प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की तृष्णा शर्मा दूसरे स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य स्पर्धा में ग्लोरी पब्लिक स्कूल और आर्या डांस अकादमी संयुक्त रूप से प्रथम, दयानंद माडल स्कूल की अविका एवं सहेलियां दूसरे और धौलरा ग्रुप की जाह्नवी और सहेलियां तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका अभिलाषा शर्मा, नीतू सोनी, प्रवीण शर्मा, ध्रुव शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, वरुण शर्मा, मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा, राम पाल ठाकुर, मोहित शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुभद्रा नड्डा, राजेंद्र, संतोष जोशी, सतीश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें