- जुखाला कॉलेज में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में मतदाता जागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य सुदामा राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में मधु, नितिन ने पहला, आर्यन, भवानी, सक्षम, नेहा ने दूसरा और प्रीति, अनामिका, प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को बैज पहनाकर और दीप प्रज्वलित कर हुई। रोवर्स एंड रेंजर्स और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मिलकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने संवैधानिक मूल्यों की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व को समझाते हुए राष्ट्रहित और जन कल्याण की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग और अन्य उपस्थित रहे।