फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनरों की मांगों को अनदेखा कर रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई की बैठक वीरवार को चंगर सेक्टर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश राम दिनेश ने की।
बैठक में दिवंगत दुर्गा दास, गंगा देवी, चमेल सिंह, हरदेई, रविंद्र गर्ग, जगदीश चंदेल, प्यार सिंह चंदेल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिला महामंत्री चेत राम वर्मा ने मंच संचालन करते हुए बैठक में उपस्थित पेंशनरों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे। जिला प्रधान जगदीश दिनेश, जिला महामंत्री चेतराम वर्मा, प्रदेश महामंत्री हुकुम सिंह ठाकुर, प्रदेश मुख्य सलाहकार जेके नड्डा, खंड के प्रधान बीरबल धीमान, लेखराम शर्मा, दौलत राम चौहान, सरवन ठाकुर, लेखराम कोंडल, गोपालदास शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, सुशील पुंडीर, सीताराम शर्मा, चुन्नी लाल शर्मा, नरोत्तम धीमान ने कहा है कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों को अनदेखा कर रही है। सरकार को पेंशनरों को मिलने वाले सभी संशोधित वेतनमान के आर्थिक लाभ समय पर देने का प्रबंध करना चाहिए। बैठक में प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को मनाने के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही जिला स्तरीय पेंशनर दिवस सम्मान समारोह को मनाए जाने पर भी चर्चा हुई। इसमें 80 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरों को हर वर्ष की भांति सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें