फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समारोह में पुरस्कार पाकर चहके नन्हे-मुन्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
-ओरिएंटल पब्लिक स्कूल हरलोग में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ओरिएंटल पब्लिक स्कूल हरलोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, समूह नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक और प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि का पाठशाला में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। बच्चे देश का भविष्य हैं, इन्हें संजो कर रखने में सभी लोगों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बच्चों से भी आह्वान किया कि बच्चे कड़ी मेहनत करें। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। स्कूल के शिक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाए। ताकि यह होनहार भविष्य में अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश और देश का नाम चमका सकें। इस दौरान बेलीराम टैगोर, अमीचंद, पूर्व प्रधान ज्ञान चंद, स्कूल प्रबंधक पवन कुमार, पवन कुमार, सुमित शर्मा, मंशाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें