- टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन ने औषधीय पौधे देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन ने राजेश धर्माणी को मंत्री बनने पर सोमवार को घुमारवीं में औषधीय पौधे देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष प्रवक्ताओं की पदोन्नति लिस्ट जारी करवाने की मांग रखी।
एसोसिएशन ने उम्मीद की कि अब क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। राकेश चौधरी ने बताया कि पिछले काफी समय से कला प्रवक्ताओं की पदोन्नति नहीं हो पाई है। राजेश धर्माणी ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को वह जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने औषधीय पौधे से सम्मानित किए जाने पर इसे एक अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति को सुधारने की दिशा में हर एक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में फूल मालाएं या स्मृतिचिह्न देने की बजाय अगर पौधे देकर स्वागत किया जाए तो यह अधिक उपयोगी कदम साबित होगा। इस अवसर पर सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण चंदेल, घुमारवीं ब्लॉक के प्रधान गोपाल शर्मा, झंडूता ब्लॉक के प्रधान विनोद कुमार, महिला विंग की प्रधान संतोष धीमान, ज्योति ठाकुर, पूनम कुमारी, सीमा देवी, शीला कुमारी, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, सोहन सिंह, मदनलाल, अश्विनी शर्मा, कमल कुमार, अशोक कुमार, सुनील, सुशील, प्रेमलाल और अन्य उपस्थित रहे।