फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राधा-कृष्णा स्कूल में पंजाबी गानों पर झूमे नन्हे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राधा-कृष्णा विद्यालय घंडालवी में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश सरस्वती वंदना और राष्ट्रीय गीत से किया गया। छोटे बच्चों ने अभिभावक और बच्चों के शीर्षक पर गाना प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने अध्यापन कार्य पर आधारित एक कव्वाली, भंगड़ा, आर्केस्ट्रा लोकगीत, दादा-दादी से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा कराटे वाले बच्चों ने अपने दांव पेंच दिखाए। सोशल मीडिया के प्रभाव को दर्शाते हुए एकांकी नाटक प्रस्तुत किया गया। पांचवीं कक्षा के बच्चों ने बाल मजदूरी एक अपराध और बाल शिक्षा का संदेश देते हुए ऐ नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक सुनील ठाकुर ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे अवगत करवाया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आजाद चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा सेवानिवृत्त सहायक सचिव हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड सुरेश शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन बलदेव पटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन बच्चों को किया सम्मानित

वंशिका, कृषवी, नारया शर्मा, साक्षी, दिव्यम, पार्थ शुक्ला, अनाया, छवि, किंजल, सारिका, साजिद, आदर्श, कुनाल, यशस्वीनी, अक्षित शर्मा, शिवानी, अमित, मन्नत, अखिलेश, अर्चित, पारितोष, रजत, रियांश सानवी, संचिता, अनन्या, वंदना, प्रियल, आस्तिक, वंशिका, शिवेन, रियांश, अमित, माधवी, दीया, शिवानी, वंशिका, प्रियल, नमिता, तेजस्वीनी, वानिका, नैना, आस्तिक, विवेक, इशानी, दिव्यांश, कनिका, आहान, आयान, इशायु, अथर्व, आयांश, सानिध्या, अश्मिता, अक्षिता, तृषा, महावीर, लवीन, आर्यन, शिवन्या, नीरज, गर्वित, समित, कुनाल, नमन, दीपिका, शानवी, संचिता, कनिका, सिमरन, वैष्णवी, अर्नव, अमित, पारितोष, मयंक, अखिलेश, लोकेश, अक्षद, वंदना, प्रांचल, अश्मिता प्रियल ठाकुर, शिवेन, शिवानी, अनन्या शर्मा, दीया, पाविका और मनीष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें