फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फोरलेन निर्माण से मकानों में आईं दरारें, अब भूस्खलन ने बढ़ाया खतरा

विज्ञापन
बेहना जट्टा के कलर गांव में हुआ भूस्खलन। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बेहना जट्टा के गांव कलर में पहले फोरलेन निर्माण से मकानों में दरारें आ गईं। अब लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन होने से एक दर्जन परिवार खतरे के साये जी रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेम लाल, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, बर्फी देवी, भगतराम पुत्र, निक्का राम, कृष्ण लाल, रमा भाटिया, भगवंत कौर, रामलाल ने कहा कि फोरलेन के लिए भूमि का कटान चला हुआ है। मकानों और गोशालाओं में दरारें आ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन शुरू हो गया है। इससे खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। साथ लगती पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पिछले दो दिन से डर के मारे नहीं सो पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे भाखड़ा विस्थापित हैं और अब फोरलेन की जद में मकान आ गए हैं। उन्होंने जिलाधीश से मांग की है कि गांव का दौरा कर लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जाएं।
बेहना जट्टा पंचायत के प्रधान मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रभावित गांव का दौरा किया है। मकानों में दरारें आ गई हैं। बारिश के कारण भूस्खलन शुरू हो गया है। फोरलेन कंपनी के प्रबंधक कर्नल बीएस चौहान ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। लगातार हो रही बारिश के कारण सुरक्षा दीवार का कार्य नहीं हो पा रहा है। जैसे ही मौसम ठीक होगा सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें