दगड़ाहन में भूमि मालिक को चेक देते एसडीएम सुभाष गौतम। -संवाद
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के लिए जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण के कार्य को पूरा कर रहा है। भूमि अधिग्रहण के तहत जन सुनवाई की जा रही है, वहीं श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में तीन गांवों की 210 बीघा में से 203 बीघा भूमि का अधिग्रहण कार्य पूरा कर लिया गया है।
एसडीएम सदर सुभाष गौतम ने बताया कि श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के टाली, दगड़ाहन और भगेड़ गांवों में रेलललाइन के लिए 210 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। शनिवार शाम तक तीनों गांवों में 203 बीघा भूमि का अधिग्रहण पूरा कर भूमि मालिकों को 114 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। कहा कि इस भूमि का अधिग्रहण मोल भाव से किया गया। वहीं अन्य क्षेत्रों में जहां मोल भाव से बात नहीं बनी है वहां पर एडीसी की अगुवाई में जन सुनवाई जारी है। इसके बाद गांवों में जमीन का अधिग्रहण एक्ट के तहत होगा। कहा कि दगड़ाहन, टाली, भटेड़ में सात बीघा भूमि का अधिग्रहण होना बाकी है। 210 बीघा के लिए 122 करोड़ का मुआवजा भू मालिकों को दिया जाएगा।