फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाइक=स्कूटी की टक्कर में महिला घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी के गलुआ में ड्यूटी पर जाते समय हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के गांव गलुआ में बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। घायल का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गलुआ में स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। घायल महिला को मौके पर मौजूद लोगों ने श्री नयनादेवी जी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद श्रीआनंदपुर साहिब अस्पताल रेफर कर दिया। श्रीआनंदपुर साहिब अस्पताल से घायल महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान निशा ठाकुर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल घवांडल में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह ड्यूटी करने पर जा रही थीं। अस्पताल के कर्मचारियों और फार्मेसी ब्लॉक के प्रधान राजेश राणा ने निशा ठाकुर के जल्द स्वास्थ्य की कामना की है। पुलिस में अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें