फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिवाली पर पकवान बनाते आया चक्कर, अस्पताल पहुंचते ही महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी के लैहड़ी सरेल गांव में मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से मृत्यु होने की जताई जा रही आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के लैहड़ी सरेल गांव में दिवाली पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। महिला को पकवान बनाते समय चक्कर आ गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचायाए लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

संतोष कुमारी (47) दिवाली पर घर में पकवान बना रही थी। अचानक गश खाकर गिर गई। परिजन उसे भराड़ी अस्पताल ले गए, जहां से हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का पति राजेंद्र सिंह पथ परिवहन निगम में चालक है। महिला के दो बेटे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। पूर्व उपप्रधान श्याम सिंह ने बताया कि दिवाली की शाम करीब 7:00 बजे संतोष कुमारी को चक्कर आया, जिस कारण वह बेहोश हो गई। हमीरपुर में उसकी मौत हो गई। घर में दिवाली के पकवान बन रहे थे। पूरा घर दीयों की रोशनी से रोशन था। महिला की मौत से दीपावली के दिन घर में मातम पसर गया। पूर्व उपप्रधान के मुताबिक ह्रदय गति रुकने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें