दिवाली पर श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। दिवाली पर शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में करीब 8 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मिठाई का भोग लगाकर मां का आशीर्वाद लिया। सबसे अधिक श्रद्धालु पंजाब से पहुंचे। इसके अलावा हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली से श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर के आरती तक मंदिर परिसर पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भर गया। श्रद्धालुओं को कतारों में लगकर दर्शन किए।