फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नड्डा के राज्यसभा में सदन का नेता बनने पर बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा नेताओं ने नड्डा को जिम्मेदारी देने के लिए जताया वरिष्ठ नेताओं का आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद अब उनकी राज्यसभा में सदन के नेता पद पर ताजपोशी से उनके गृह जिला बिलासपुर में जश्न का माहौल है। श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने जेपी नड्डा को बधाई देते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अगुवाई में पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और नड्डा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, राजेंद्र गर्ग, स्वतंत्र सांख्यान व स्वदेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से पर्वतीय राज्य से ताल्लुक रखने वाले जेपी नड्डा को भाजपा संगठन और सरकार में आज तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्होंने उसे बखूबी निभाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी अगुवाई में पार्टी ने लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटें जीतने के साथ ही केंद्र में जीत की हैट्रिक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार भी बनी है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जेपी नड्डा को स्वास्थ्य जैसा अहम मंत्रालय दिया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते उन्होंने आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरू की, जिससे देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि जेपी नड्डा के अनुभव, कार्यशैली और क्षमता को देखते हुए मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हें न केवल स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है, बल्कि राज्यसभा में सदन के नेता का अहम दायित्व भी सौंपा गया है। यह हिमाचल, विशेष रूप से उनके गृह जिला बिलासपुर के लोगों के लिए गौरव की बात है। उनके प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से बिलासपुर में एम्स, हाइड्रो काॅलेज व फोरलेन जैसे प्रोजेक्ट सिरे चढ़ चुके हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। आने वाले समय में भी विकास की यह रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी। इस मौके पर सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर तथा नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें