-16 अगस्त को होंगे सात वार्डों में चुनाव
-पंजीयन अधिकारी ने किया मतदाता सूचियों का प्रकाशन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। दी रवि कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित पंतेहड़ा की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें सात वार्डों से निदेशक मंडल सदस्य चुने जाएंगे। निदेशक मंडल सदस्य चुने जाने के बाद प्रधान और उपप्रधान चुने जाएंगे।
सभा सचिव रतन लाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन अधिकारी द्वारा अनुमोदित मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। अब 10 जुलाई को 11 बजे से 2 बजे तक मतदाता सूचियों को सदस्यों के निरीक्षण के लिए सभा में उपलब्ध और दोषपूर्ण राशि की सभा को अदायगी के लिए रखा गया है। 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदाता सूचियों पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। 12 से 14 जुलाई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन अधिकारी द्वारा आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी। 15 जुलाई को सभी वार्डों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 18 व 19 जुलाई सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चुनाव अधिकारी के पास नामांकन पत्र दाखिल करवाए जाएंगे। 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। 23 से लेकर 25 जुलाई तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों पर दायर आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 31 जुलाई को दोपहर 1:30 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की अंतिम सूची व चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 16 अगस्त को चुनाव होंगे। बाड़ी चौक वार्ड के चुनाव सामुदायिक भवन बाड़ी चौक, जंदोट वार्ड के सेल काउंटर जंदोट, हंबोट वार्ड के सभा भवन हम्बोट, पंतेहड़ा वार्ड के मुख्य कार्यालय, पंतेहड़ा, बंदेहड़ा वार्ड के सभा कार्यालय पंतेहड़ा, बम्म व बणी पंडतां वार्ड के सब डिपो गलाह में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मत पड़ेंगे। 16 अगस्त को ही मुख्य कार्यालय में चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे।