फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में कोमल और रोहित दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। श्री सरस्वती युवक मंडल आनंद घाट के सौजन्य से मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 108 युवाओं ने भाग लिया। मैराथन आनंद घाट से पेट्रोल पंप बरोहा तक आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जेआर कटवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। लड़कों के वर्ग में 13.99 किलोमीटर और लड़कियों के लिए 9.9 किलोमीटर दूरी तय की गई थी। मैराथन में रोहित कुमार प्रथम, मनीष द्वितीय और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में कोमल प्रथम, दीक्षा शर्मा द्वितीय और अनमोल शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यातिथि जीत राम कटवाल ने सरस्वती युवक मंडल आनंद घाट को 10000 रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन भी आयोजित किया गया।
जिसमें करीब 40 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह ठाकुर, उप प्रधान अजय शर्मा, पंचायत समिति मलांगन गुलाबू राम, पूर्व प्रधान रचना ठाकुर, पूर्व प्रधान बाबू राम राणा, डॉ. कुलदीप ठाकुर, युवक मंडल प्रधान अनिल कपिल, राजेश ठाकुर, अशोक कुमार, राज कुमार, माया देवी, निर्मला देवी, गोदावरी और डीआर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें