भगेड़ (बिलासपुर)। जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने आदेश जारी किए हैं कि कोठी से बरोटा वाया गटोर सड़क मरम्मत के कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए 15 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा।
इस अवधि में वाहनों की आवाजाही डंगार बरोटा लदरौर और डूमेहर से जोल सड़क मार्ग से होगी। इसके अलावा तरोंतरा से दाबला सड़क 15 से 19 सितंबर तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 15 से 19 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही घुमारवीं कोठी बड्डू सड़क से होगी।