फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुदीनी जंगल में हुआ खैर कटान, लोगों की सतर्कता से लकड़ी छोड़ भागे वन काटू

Fri, 06 Jun 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बरामद किए काटे गए चार पेड़ों के सात मोछे
विज्ञापन

कोट पुलिस ने की आरोपियों की पहचान, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के कुदीनी जंगल में वन काटुओं ने खैर के चार पेड़ काट दिए। वन काटू और भी पेड़ जंगल से काटने की फिराक में थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उन्हें भागना पड़ा। इतना ही नहीं वे काटे गए पेड़ों की लकड़ी भी छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 7 मोछे बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान भी हो गई है, लेकिन वह अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। उनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार मजारी गांव का एक व्यक्ति वीरवार सुबह गुरु का लाहौर जा रहा था । जब वह कुदीनी जंगल के पास पहुंचा तो पेड़ों को काटने की आवाज सुनी। इसे देखने के लिए वह सड़क के किनारे रुका और जंगल में चला गया। जंगल में दो लोग पेड़ काट रहे थे। वह व्यक्ति को देखकर मौके पर काटे हुए पेड़ों को छोड़कर भाग गए। उसी व्यक्ति ने स्थानीय लोगों और कोट कहलूर थाना में सूचना दी। मौके पर एक टीम पहुंची। चार पेड़ों को काट कर बनाए गए 7 मोछों को बरामद किया। शिकायतकर्ता के अनुसार पेड़ काटने वालों में लोंगू निवासी गांव घटेवाल तहसील श्री नयना देवी जिला बिलासपुर था। उधर, पुलिस ने जांच करते हुए दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्री नयनादेवी जी के कचौली, कल्लर, छड़ोल जंगल में भी हजारों खैर के पेड़ों के काटने का मामला सामने में आया है। इस मामले की जांच जारी है। बावजूद इसके वन काटू अभी भी अवैध कटान जोरों से कर रहे हैं। डीएसपी श्री नयनोदवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें