फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: करतार सिंह विश्वकर्मी सभा के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं में हुए खंड विश्वकर्मी सभा के चुनाव
विज्ञापन

-नशा निवारण के लिए करेगी कमेटियों का गठन

होशियार सिंह और अमित कुमारी बनीं उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव चलारन में खंड विश्वकर्मी सभा के चुनाव हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी सभा बिलासपुर इकाई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बाबू राम भाटिया ने की।
विज्ञापन

चुनाव करवाने के लिए समिति ने अधिकारियों की एक टीम बनाई। टीम में हीरालाल चौहान और रमेश चंद कौंडल को शामिल किया गया। चुनाव में बैंक से सेवानिवृत करतार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, होशियार सिंह और अमित कुमारी को उपाध्यक्ष, कर्म सिंह को सचिव, सरोती देवी को सह सचिव, राज पाल को कोषाध्यक्ष, कृष्ण स्वरूप और सुरजीत सिंह को सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा सुभाष चंद्र, केहर सिंह, निक्का राम, कश्मीर सिंह, प्रीतम सिंह, मदन लाल, रूप लाल, भाग सिंह, निक्कू राम, जय चंद, पवन कुमार, जय कृष्ण, ओंकार सिंह और अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिला अध्यक्ष बाबू राम भाटिया ने कहा कि सभा के अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज, महासचिव महेंद्र सिंह की संगठन मजबूती की मुहिम से लोग सभा के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इससे पता चलता है कि समाज एक जुट है और तरक्की की ओर अग्रसर है। बाबू राम भाटिया ने कहा कि गरीबी अमीरी जिंदगी के अंग है। हमें समाज की तरक्की के लिए हर घर में शिक्षा का दीपक जलाना है, ताकि कोई भी बच्चा गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सभा समाज में नशा निवारण के लिए कमेटियों का भी गठन करेगी। ताकि आज जो युवा नशे की वजह से काल का ग्रास बन रहे हैं उनको बचाया जा सके। इस अवसर पर सेवा दास, श्याम लाल कौंडल, हीरा पाल सिंह, संजय कुमार, दौलत राम, अच्छर सिंह, लेख राम, बबली देवी, सोमा देवी, वीना देवी, बिंदु देवी, राजो देवी, रीता देवी, सरोज कुमारी, शीला देवी, नीलम कुमारी, कौशल्या देवी, बबीता और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें