फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 330 ग्राम चरस के साथ कानपुर का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी भराड़ी पुल पर चेकिंग के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन


मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही थी वोल्वो बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक वोल्वो बस सवार यात्री से 330 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एएनटीएफ कुल्लू की टीम फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में सवार एक युवक से 380 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान प्रहलाद भारद्वाज (23) निवासी कॉलोनी स्वर्ण जयंती बिहार गांव कोयला नगर तहसील व जिला कानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें