फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण में तपस्या और स्लोगन में ज्योति रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- आदर्श बीएड कॉलेज पनौल में विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन आदर्श बीएड कॉलेज पनौल में किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलवीर ने की। कार्यक्रम में भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में प्रथम स्थान पर तपस्या, दूसरे स्थान पर प्रीति, तीसरी स्थान पर दीक्षा शर्मा रहीं। स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान पर ज्योति, दूसरे स्थान पर मीनाक्षी, तीसरे स्थान पर शालू रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. दीपक गुरग और स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने मधुमेह पर जानकारी दी। डॉ. दीपक गुरग ने बताया कि मधुमेह रोग ऐसी बीमारी है जो शरीर को खोखला कर देती है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में 10 में से एक युवा मधुमेह यानी डायबिटीज का शिकार है। 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को टाइप टू डायबिटीज है, जबकि आधे से ज्यादा लोगों को डायबिटीज के बारे में पता ही नहीं है। अच्छी डाइट की आदत होने से ही टाइप टू डायबिटीज और उसके होने वाले खतरे को रोका जा सकता है। मधुमेह के जोखिम और रोकथाम, समय पर पहचान और इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। 2006 में मधुमेह दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिवर्ष मनाने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ठाकुर ने बताया कि डायबिटीज के टाइप वन में बचपन से इंसुलिन पैदा करने की कमी होती है। ऐसे मरीजों को रोजाना इंसुलिन लेनी पड़ती है। 2017 में दुनिया के 90 लाख लोग इससे पीड़ित पाए गए। टाइप टू से विश्व में लगभग 45 करोड़ लोग और अकेले भारत में 11 करोड़ के करीब मरीजों का अनुमान है। इस रोग में मरीज के शरीर में शुगर या कहे ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलने की क्षमता बेहद कमजोर हो जाती है। यदि समय पर जांच न करने के कारण खून में शुगर बढ़ती है और वह अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचाता है। इस रोग से अपने आप को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना 15 से 30 मिनट तक नियमित हल्का यह मध्य व्यायाम करना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजुला शर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें