फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के साथ बिलासपुर का शरदोत्सव समाप्त

विज्ञापन
गोबिंदसागर झील में दुर्गा मूर्ति विसर्जित करते हुए जेपी नड्डा व अन्य। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बाबा नाहर सिंह बजिया के धौलरा मंदिर में प्रथम नवरात्रे से आरंभ हुए शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव का बुधवार को धूमधाम से समापन हो गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद 3:00 बजे मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों को विसर्जित करने के शोभायात्रा आरंभ हुई। शहर से गुजर कर यह यात्रा गोबिंदसागर झील किनारे लुहणू मैदान में समाप्त हुई। शोभायात्रा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल हुए। उनके साथ डॉक्टर मल्लिका नड्डा, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता विधायक जेआर कटवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, नगर पार्षद नरेंद्र पंडित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर, दुर्गा पूजा समिति के महासचिव प्रमोद बिट्टू, आशीष ढिल्लों, मोहित शर्मा, दीपक शर्मा, रामपाल ठाकुर, क्रांति ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

मां दुर्गा की विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में जमकर होली खेली। शाम साढ़े चार बजे यह यात्रा गोबिंदसागर झील के लुहणू घाट पहुंची। 18 मोटर बोटों के माध्यम से इन मूर्तियों को गोबिंदसागर झील के मध्य में ले जाया गया और इनका विसर्जन कर दिया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नाचते, गाते और मां के जयकारे लगाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें