फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर.14 कबड्डी के फाइलन मैच में जमथल ने कसोहल को हराया

विज्ञापन
jodha six team win volleyball pratiyogita in bilaspur
विज्ञापन
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलबांध परियोजना क्षेत्र के जमथल गांव में जालपा युवक मंडल ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। वालीबाल और कबड्डी की स्पर्धाओं में बिलासपुर सहित मंडी और सोलन के सीमावर्ती क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जालपा युवक मंडल प्रधान रवि ठाकुर ने बताया कि वालीबाल में दस और कबड्डी में 12 टीमों ने खिताब के लिए दावेदारी पेश की। कबड्डी के अंडर-14 आयु वर्ग के फाइलन मैच में जमथल ने कसोहल को हराया। इंटर विलेज कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में कसोल-बी ने नम्होल को हराकर खिताब अपने नाम किया। वालीबाल में हरनोड़ा नैहर ने बरमाणा की टीम को शिकस्त दी। रवि ठाकुर ने बताया कि दूसरे दिन ओपन प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें कबड्डी में साई हॉस्टल बिलासपुर ने कसोल-बी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वालीबाल स्पर्धा में जोधा सिक्स ने बरठीं को हराकर खिताब अपने नाम किया।
पहले दिन खेल गतिविधियों का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने किया। जबकि समापन अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर और जमथल पंचायत के उपप्रधान शशि पाल संयुक्त रूप से मुख्यातिथि रहे। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी अशोक शर्मा रहे। समाजसेवी राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को इनाम बांटे। राजेश ठाकुर ने कहा कि यदि बच्चों का रुझान खेलकूद गतिविधियों की तरफ होगा तो वे नशे की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को किसी न किसी खेल के साथ जोड़ें और उनका पूरी तरह से साथ दें। समापन अवसर पर संजय ठाकुर, हीरापाल, सूरज ठाकुर, राज कुमार, विक्रम, जमथल पंचायत के उपप्रधान शशि पाल, रजनीश, रोहित ठाकुर, राम कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें