फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डाहड-1 से जितेंद्र, भटेर उपरली से महेंद्र कुमार ने जीता उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- डाहड-1 में हार और जीत में रहा चार मतों का अंतर
विज्ञापन

- भटेर उपरली में 76 मत के अंतर से महेंद्र कुमार हुए विजयी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में रविवार को दो ग्राम पंचायतों में खाली चले रहे वार्ड सदस्यों के दो पदों पर उपचुनाव हुआ। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डाहड के वार्ड नंबर-3 (डाहड-1) में जितेंद्र कुमार कड़े मुकाबले में विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र सिंह को चार वोट से हराया। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बरमाणा के वार्ड नंबर-1 (भेटर उपरली) में महेंद्र कुमार विजयी रहे। उन्होंने अनिकेत शर्मा को हराया।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली। इसके बाद मतगणना की गई और विजय प्रत्याशी की घोषणा हुई। ग्राम पंचायत डाहड के वार्ड नंबर-3 (डाहड-1) में हुए उपचुनाव में कुल 260 वोट पड़े, जिनमें जितेंद्र कुमार को 130 और सुरेंद्र कुमार को 126 मत हासिल हुए, जबकि चार वोट अवैध पाए गए। जितेंद्र कुमार चार मत से विजयी घोषित किए गए। इस वार्ड में 74.59 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत बरमाणा के वार्ड नंबर-1 (भटेर उपरली) में कुल 150 मत पड़े, जिनमें से महेंद्र कुमार को 112 और अनिकेत को 36 मत हासिल हुए। जबकि दो मत नोटा में पड़े। महेंद्र कुमार 76 मत से विजयी घोषित किए गए। इस वार्ड में 67.57 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डूडियां के वार्ड नंबर 1 (टिहरी खास) और ग्राम पंचायत कोसरियां के वार्ड नंबर 3(कोसरियां 3) से भी खाली चल रहे वार्ड सदस्यों के पदों पर उपचुनाव अधिसूचना जारी की गई है। टिहरी खास से किसी भी व्यक्ति ने नामांकन नहीं भरा था। इस वार्ड में अब छह माह बाद चुनाव कराए जाएंगे, जबकि कोसरिंयां वार्ड से सूरतराम को निर्विरोध सदस्य घोषित किया गया है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें