फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जितेंद्र चंदेल ने हरलोग बाजार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बिलासपुर के हरलोग में स्थानीय लोगों के साथ हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल । संवाद
विज्ञापन
लोगों को सुरक्षा दीवार लगाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के हरलोग में हिमुडा निदेशक सदस्य जितेंद्र चंदेल ने बाजार का निरीक्षण किया। दो साल पहले आपदा के दौरान बाजार के साथ लगती दीवार के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हरलोग बाजार पर खतरे के बादल मंडराते रहते हैं। लोगों ने चिंता जताते हुए कहा कि पिछली बरसात में भी बाजार में खतरनाक हालात का वे सामना कर चुके हैं। रविवार को इस मुद्दे को लेकर लोगों ने हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल को बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को लेकर वे मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलेंगे और समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री राजेश धर्माणी और उपायुक्त आबिद हुसैन से जल्द ही संपर्क कर बाजार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोग अब इस समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर हरलोग पंचायत के पूर्व प्रधान नरोत्तम, जगदीश, प्रधान ज्ञान चंद, बीडीसी सदस्य सीमा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें