फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी दाती दा जगराता... पर झूमा बिलासपुर

Sun, 08 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
डियारा में आयोजित भगवती जागरण में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवदुर्गा संकीर्तन मंडल के बैनर तले डियारा सेक्टर में 18वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें पंजाब के नामी भजन गायक फिरोज खान, सारेगामापा फेम कृतिका तनवर और काकू राम ठाकुर ने महामाई का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में संगेमरमर का भव्य दरबार मुख्य आकर्षण आकर्षण रहा।
विज्ञापन


जागरण की शुरूआत चंबा के काकू राम ठाकुर ने गणेश वंदना से की। उन्होंने मेरी रखियो लाज...,जरा गेर गड्डी नू लादे...,वे मनमोनया बालक नाथा...,भोला को कैसे मैं मनाऊं...,चिट्टा तेरा और अज मेरा भोला नचदा... आदि भेंटों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद भजन गायक फिरोज खान ने मेरी दाती दा जगराता...,मां तेरे मंदरा ते...,तेरा होया मां जगराता...,शंकर दा डमरू...,मेला दाती दा...,तार दे दातियां...,आज डमरू बजा दे भोलेया...,मां दे जगराते बीच और सजया तेरा दरबार...आदि भेंटों की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को खूब झूमाया।
विज्ञापन


कृतिका तनवर ने अज है जगराता...,मैं लज पालां दे लड़ लगियां...,पहाड़ा दीए रानिएं...,प्यारी लगदी ओ मिंजो...,छाप तिलक..., खेल गिट्टियां दिया खेलां और रात श्याम सपने में आए... आदि एक से बढ़कर एक भेंटों की प्रस्तुति देते हुए श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरी।

जागरण में बीडीटीएस बरमाणा के महासचिव रजनीश ठाकुर व नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल के प्रधान दीपक पाटिल, मुख्य संरक्षक अनिल हैपी, संरक्षक रमन आनंद, कृष्ण सोनी, सुरेंद्र सोनी, मदन राणा, विनोद शर्मा, लोकेश कौशल, दीपक मेहता, रितेश मेहता, सुमित मेहता, संजीव मेहता, ओम प्रकाश, अनिल मेहता, रिंपी सूद, रविंद्र, नंदलाल राही, अजय चंदेल, संदीप मेहता, दीपक, अजय राही, राजकुमार, अनीश ठाकुर, विजय चंदेल व  जगत ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जागरण में नौ देवियों के दर्शन
जागरण में मां वैष्णो देवी जी, मां ब्रजेश्वरी देवी जी, मां चामुंडा देवी जी, मां ज्वाला देवी जी, मां सकंभरी देवी जी, मां मनसा देवी जी, मां कालका देवी जी, मां नयना देवी और मां चिंतपूर्णी देवी की पवित्र ज्योतियां स्थापित की गई थीं। जिनके दर्शनों को सैकड़ों श्रद्धालुओं पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें