फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जगत प्रकाश नड्डा ने किए मां नयनादेवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए मिली नई ऊर्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दर्शन किए। सुबह 9:30 बजे जगत प्रकाश नड्डा मां के दरबार में आए। पुजारी नीलम शर्मा ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन

जगत प्रकाश नड्डा ने माता जी के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। साथ ही कन्या पूजन भी किया। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उप मंडल अधिकारी धर्मपाल ठाकुर ने जगत प्रकाश नड्डा को चुनरी और माता जी के फोटो देकर सम्मानित किया। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि शारदीय नवरात्र में मां नयना देवी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता जी के दर्शन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए भी शक्ति मिली है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें