- मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
- झंडूता के रच्छेहड़ा में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना के तहत रच्छेहड़ा में आईटीआई के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार अभि शर्मा (18) पुत्र सुशील निवासी दरसुआ राजपूता तहसील बंगाणा जिला ऊना अपनी मां और बहन के साथ झंडूता की ग्राम पंचायत दाडी भाड़ी के गांव रच्छेहड़ा में किराये के मकान में रहता था और आईटीआई का प्रशिक्षु था। उसकी मां रच्छेहड़ा में काम करती है। वीरवार को मां और बहन घर से बाहर गए थे। जब वह शाम को वापस आए तो कमरे में अभि को फंदे से लटका हुआ देखा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना झंडूता पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कराया गया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।