फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी में टैक्सी पार्किंग के लिए चयनित की भूमि

Fri, 24 Jan 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी में आयोजित व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
-पार्किंग को लेकर आ रही समस्या अब जल्द होगी दूर
विज्ञापन

-टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल ने बैठक कर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत बाड़ा दा घाट में जय गुगा जाहरवीर टैक्सी यूनियन व शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी बाड़ा दा घाट की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें थाना प्रभारी भराड़ी अनूप कुमार व पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के टैक्सी पार्किंग की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। टैक्सी यूनियन के प्रधान सुरेश धीमान ने बताया कि काफी समय से टैक्सी पार्किंग को लेकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण वहां दुकानदारों को भी गाड़ियों को खड़ा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए लोक निर्माण विभाग, पुलिस, व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन की इस संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। सुरेश ने बताया कि बैठक सफल रही है। उन्होंने बताया कि टैक्सी यूनियन की 35 से अधिक गाड़ियां हैं। इस समस्या के समाधान को लेकर बाड़ा दा घाट के बाजार के बाहर मोड़ पर पार्किंग के लिए जगह प्रस्तावित की गई है। यह भूमि साथ लगती भूमि मालिकों की सहमति से अगर मिलती है तो उस जगह को फाइनल कर वहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। यदि कोई आपत्ति वहां आती है तो लोक निर्माण विभाग वहां विभागीय निशानदेही करवा कर टैक्सी यूनियन को जगह उपलब्ध करवाएगा ताकि समस्या से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान पृथ्वी सिंह, प्रशांत, संजीव, कर्ण, प्रदीप, राकेश, सुभाष चौहान, लक्की, विनय सहित अन्य मौजूद रहे।

भराड़ी में आयोजित व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें