फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चुनाव के चलते लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के निर्देश

Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसके चलते प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।

डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी लाइसेंस धारकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने हथियार और गोला-बारूद नजदीकी पुलिस थाना में जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने लोगों से समय रहते आदेशों का पालन करने की अपील की। साथ ही बताया कि इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी विशाल वर्मा ने चेतावनी दी कि प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए आम जनता का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें