पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत एक गांव में युवक से 5.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जदोंट बगेटू गांव के युवक ने अपने घर में चिट्टा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर भराड़ी पुलिस थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने टीम सहित युवक के रिहायशी घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रखे बैग से 5.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। युवक की पहचान योगराज (29) गांव बगेटू जदोंट के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मोटर मैकेनिक का काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।