फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मेरठ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। करीब छह दिन पूर्व आपसी विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार को उपचार के दौरान मेरठ स्थित एक चिकित्सालय में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार के नवादा जनपद के दिऔरा गांव निवासी उषा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने पति किशोरी चौहान (40) व बच्चों के साथ भोट गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करती है। आरोप है कि बीस मार्च की देर रात करीब 11 बजे दावत के बाद उसके पति के साथ में ही काम करने वाले कुछ लोग विवाद करने लगे। विरोध करने पर बिहार के नवादा जनपद के कलौधिया निवासी अर्जुन चौहान, अभय चौहान तथा धोराही गांव निवासी जितेंद्र राजवंशी व दीनानाथ राजवंशी ने उसके पति को लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। देर रात युवक का शव भोट स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, युवक के छह बच्चे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपेार्ट दर्ज की है। वहीं, परिजन रात में ही रिपोर्ट दर्ज कराकर शव को अपने साथ बिहार ले गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सभी चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें