फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सड़क हादसे में घायल एक महिला ने उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया है। महिला की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सात अप्रैल को भोट थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी अनिल कुमार गंगवार बाइक से केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघानगला स्थित एक रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने के लिए जा रहा था। बाइक पर अनिल की ताई मुन्नी देवी गंगवार उम्र करीब 58 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम अवतार भी पीछे बैठी थीं। केमरी थाना क्षेत्र में ग्राम तालमहावर के समीप मारूति वैन और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के दौरान अनिल की बाइक में भी टक्कर लगी थी और हादसे में अनिल और उसकी ताई भी घायल हो गई थीं। 16 अप्रैल को अनिल की रुद्रपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि, गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को दिल्ली के अस्पताल भेज दिया गया था। ग्राम उधमपुर निवासी भाकियू नेता भूपराम गंगवार ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे दिल्ली के अस्पताल में मुन्नी देवी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को रविवार की शाम सौंप दिया है। महिला की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया है। वह रविवार की देर रात शव लेकर रायपुर गांव पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें