फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवियों को दी एनएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चांदपुर स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में 27 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक दिलीप शर्मा ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेश वशिष्ठ और कांता शर्मा ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी। एनएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में स्वयंसेवियों को लेखन सामग्री वितरित की गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिविर के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य आरती देवी, सुषमा भारद्वाज, मोहम्मद, साहिल, पूनम, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें