फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेघनाथ ने लक्ष्मण को ब्रह्मास्त्र से किया मूर्छित

विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं के नगर परिषद प्रांगण में चल रही रामलीला में कलाकारों ने बांधा समा
विज्ञापन

-मेघनाद लक्ष्मण को ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर मूर्छित करने में रहे सफल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के नगर परिषद प्रांगण में चल रही रामलीला के आठवें दिन कलाकारों की अदाकारी ने खूब समा बांधा। इस संध्या में लक्ष्मण का मूर्छित होना, भगवान राम का अपने भाई के प्रति अश्रु बहाना आकर्षण का केंद्र रहा। इस संध्या में पुरुषोत्तम शर्मा एमडी शिवा इंस्टीट्यूट घुमारवीं ने परिवार संग राम दरबार में हाजिरी लगाई।
उन्होंने समाज में श्रीराम की मर्यादाओं, उनके चरित्र को जीवन में अपनाने, समाज को धर्म के साथ चलने के लिए रामलीला कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने ऋषि वाल्मीकि की अखंड ज्योति को रामलीला में लाए जाने और समरसता समाज की नई पहल को भी सराहा। इस संध्या में विभीषण ने रावण को समझाने का प्रयास किया कि भ्राता आपसे सीता का हरण करके बहुत बड़ा अपराध हुआ है। इसलिए सीता को सादर लौटा दो, राम एक भगवान है, वे आपको क्षमा कर देंगे। मुझे लंका का विनाश स्पष्ट दिख रहा है। इस पर रावण क्रोधित होकर विभीषण को लंका से निकाल देता है। वहीं जब युद्ध का समय निकट आता है तो भगवान राम अंगद को रावण दरबार में दूत बनाकर भेजते हैं। जहां पर अभिमानी रावण अंगद का परिहास उड़ाता है। अंगद रावण दरबार में अपना पांव जमाता है, सभी को उसे धरती से उठाने की चुनौती देता है, लेकिन कोई भी अंगद का पांव उखाड़ने में सफल नहीं हो पाता है। इस दौरान अंगद भरे दरबार में युद्ध की घोषणा कर लौट आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण मेघनाद युद्ध में मेघनाथ लक्ष्मण को ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर मूर्छित करने में सफल हो जाता है। वहीं राम अपने भाई को अपनी गोद में लेकर विलाप करते हैं, उन्हें जगाने का प्रयास करते हैं। इस दृश्य में राम बने अभिषेक टेसू की अदाकारी ने सभी का मन मोह लिया। वैद्यराज सुषेण के कहे अनुसार वीर हनुमान कालनेमि का वध कर संजीवनी बूटी लेकर आते हैं और लक्ष्मण की मूर्छा टूट जाती है। इस संध्या में सुषेण वैद्य की भूमिका में अभिषेक राणा, मेघनाद प्रेम गौतम, कुंभकरण संदीप गौतम, रावण संजय शर्मा व सभासद अंकु आदि ने बेहतरीन अदाकारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें