फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम सड़क सुरक्षा नियमों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवहन विभाग की ओर से जिले भर में चलाया जा रहा जागरुकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की ग्राम पंचायत दयोथ में वीरवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को विभिन्न जानकारी दी गईं। गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को जागरुक किया।
विज्ञापन

पंचायत में चल रहे लोक सांस्कृतिक उत्सव के दौरान परिवहन विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी जिला वासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है। इसके अतिरिक्त सभी वाहन चालकों को यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरुक करना है। अकसर देखने में आता है कि तेज गति, लापरवाही और नशे में गाड़ी चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कई अमूल्य जानें चली जाती हैं। साथ ही लोग गंभीर रूप से घायल होकर शारीरिक तौर पर अक्षम हो जाते हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। पूरे प्रदेश की तर्ज पर बिलासपुर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का सूत्र वाक्य सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें