फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आशाओं को दी वृद्धजन देखभाल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में मानसिक विकार, वृद्धजन देखभाल और प्रशामक देखभाल की दूसरे बैच की छह दिवसीय कार्यशाला रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश गौतम ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक विनय कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंजलि शर्मा ने प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि मानसिक विकार से ग्रस्त व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियां लग सकती हैं। सरकार ने 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों को वृद्धजन की श्रेणी में शामिल किया है। बुजुर्ग व्यक्ति यदि किसी गंभीर बीमारी जैसे आंखों से संबंधित समस्याएं, कान, दांतों की समस्याएं, हृदय और गुर्दे की समस्या से प्रभावित है तो उनकी देखभाल करने की विशेष आवश्यकता है।
डॉ. अखिलेश गौतम ने आशाओं से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रकार के प्रभावित व्यक्तियों के घरों में उनके स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए विशेष रूप से घर के सदस्यों को प्रेरित करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली आशाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें