फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पांचवे चरण में जिले में 113 किशोरियों का हुआ टीकाकरण

Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य केंद्र बागी सुंगल में वैक्सीन के लिए पहुंची किशोरियां व मौजूद स्टाफ। स्रोत: स्व
विज्ञापन
अभी तक 675 किशोरियों को लगा टीका, 2735 का है पूरा लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को पांचवें चरण में 113 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित पांच विशेष सत्रों में अभी तक 675 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है। विभाग ने इसमें 2735 का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

पांचवें चरण में मार्कंड क्षेत्र में 33, घुमारवीं में 32, झंडूता में 31 और श्री नयना देवी जी क्षेत्र में 17 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग विशेष सत्रों के माध्यम से अभियान को रफ्तार दे रहा है, जिसके चलते रविवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रखा गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र किशोरियों को कवर किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें। उन्होंने कहा था कि कई स्थानों पर जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण की गति धीमी रही है, जिसे अब विशेष प्रयासों से बढ़ाया जाएगा। जिले में 30 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को टीकाकरण के लिए आगे लाएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें