फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल से पंचायतों का कामकाज रहा प्रभावित

विज्ञापन
जिला परिषद कर्मचारियों के समर्थन में खंड विकास अधिकरी झंडूता को ज्ञापन सौंपते पंचायत प्रतिनिधी? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/बरठीं/भगेड़(बिलासपुर)। जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बिलासपुर जिले की अधिकांश पंचायतों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिला परिषद कैडर कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विकास खंड कार्यालय सदर, घुमारवीं और झंडूता के परिसर में कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल की। संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने खंड विकास अधिकारी झंडूता के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।
इस बीच, हड़ताल से मनरेगा योजना के विभिन्न कार्यों का मूल्यांकन भी नहीं हो सका। आने वाले दिनों में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी के भुगतान में भी देरी होने के आसार बन रहे हैं। इसी तरह पंचायत स्तर पर मिलने वाले जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आदि भी नहीं मिल पाए। उधर, जिला परिषद कर्मचारी अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों के समर्थन में जिला बिलासपुर के पंचायतों के प्रतिनिधि भी उतर आए हैं।
विज्ञापन

प्रधान एवं उपप्रधान संघ के पदाधिकारी सुखदेव, सरला देवी, अमरनाथ, सुषमा देवी, बंदना देवी, सदानंद, प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, उपेंद्र परमार, सुखदेव परमार, विक्रम परमार निक्कू राम, नीलम कुमारी, विवेक पराशर सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पेन डाउन हड़ताल से पंचायतों में सभी प्रकार के कामकाज बाधित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि इन कर्मियों को पंचायती रात विभाग में शामिल किया जाए। अन्यथा वह भी उनके समर्थन में हड़ताल पर बैठ जाएंगे। बता दें कि आंदोलित कर्मचारी पंचायती राज विभाग में समायोजन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें