महिला की मौत मामले में तीन दिन की रिमांड पर भेजे सास और पति
14 जनवरी को दरदेहड़ा गांव में महिला ने कर ली थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत पंतेहड़ा पंचायत के दरदेहड़ा गांव में बीती 14 तारीख को विवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार सास और पति को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
14 जनवरी को दरदेहड़ा गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की ओर से आत्महत्या का मामला सामने आया था। मामले के दूसरे दिन महिला के भाई ने उसकी सास व पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सास व पति को हिरासत में ले लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी अनिल ने बताया कि भाई की शिकायत के आधार पर महिला कुसुमलता के सास और पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।