फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं चला बस रूट

Tue, 10 Nov 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर महीने में राहियां में हुए बस हादसे के बाद अभी तक इस रूट पर बस नहीं चल पाई है। इससे इलाके के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इलाके की चार पंचायतों डमली, बैहना जट्टा, औहर और हीरापुर के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर पूर्व बीडीसी सदस्य अछरी देवी के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक बिलासपुर संतोष कुमार से उनके कार्यालय बिलासपुर में मिला।


उन्होंने बताया की बीतेे वर्ष राहियां के पास दुर्घटना हुई थी। उसके बाद इस रूट पर बस नहीं चली है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सदंर्भ में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री से भगेड़ में भी मिल चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस रूट को जल्द बहाल किया जाएगा। लेकिन अभी तक रूट पर बस नहीं चल पाई। इससे ग्राम पंचायत डमली, बैहना जट्टां, हीरापुर और औहर पंचायतों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मजदूरों और अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने आरएम से आग्रह किया है कि इस रूट पर सरकारी बस चलाई जाए। ताकि जनता को बस सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया की जल्द ही इस रूट पर बस चलाई जाएगी। इस बारे अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें