फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में धूमधाम से मनाई होली, जमकर उड़ा गुलाल

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित होले फेस्ट में प्रस्तुति देते अरुण जस्ता। संवाद
विज्ञापन
गायक अरूण जस्टा के गानों पर झूमे लोग
विज्ञापन

घुमारवीं में सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने ली तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया और गानों पर थिरके।
विज्ञापन

बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में यूथ क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नाटी गायक अरूण जस्टा ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके गानों पर लोग खूब झूमे। वहीं घुमारवीं शहर में पुराने बस अड्डे में आयोजित होली फेस्ट 2025 में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने मस्ती की। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब घुमारवीं में इतने भव्य स्तर पर होली फेस्ट का आयोजन किया गया। होली के इस खास मौके पर डीजे की शानदार व्यवस्था की गई थी, जहां लोग रंगों से सराबोर होकर संगीत की धुनों पर जमकर थिरके। रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाकर सभी ने एकता और प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्होंने एक साथ मिलकर होली का आनंद उठाया। इस फेस्ट की खासियत यहां बनाया गया विशेष सेल्फी प्वाइंट रहा। जहां युवाओं और महिलाओं ने तस्वीरें खिंचवाईं और इन खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया। सेल्फी प्वाइंट को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो सभी के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बना। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें