फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोलीकांड के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
बिलासपुर में गोलीकांड के विरोध में रोष रैली निकलते भाजपा विधायक, नेता। संवाद
विज्ञापन
उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नहीं पकड़े तो सरकार को जगाने के लिए कल बिलासपुर होगा बंद : त्रिलोक
कांग्रेस सरकार में उनके ही नेता सुरक्षित नहीं


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। होली के दिन हुए गोलीकांड के विरोध ने शनिवार को जिला मुख्यालय में रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रौड़ा सेक्टर स्थित भाजपा कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान गोलीकांड नहीं चलेगा, चिट्टा माफिया हो बर्बाद जैसे लगाए गए।
विज्ञापन

पैदल मार्च गुरुद्वारा मार्केट, गांधी मार्केट, चंपा पार्क, मेन मार्केट, चेतना चौक से होता हुआ उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। वहां भी जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से मामले की जांच करने की मांग की गई। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि गोलीकांड दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सरकार से चिट्टा माफिया पर लगाम लगाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं। जब रेललाइन की साइट पर मारपीट की घटना हुई थी तो भी सरकार से लगाम लगाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि पिछले साल कोर्ट के बाहर गोली चली और उसमें कौन गिरफ्तार हुए, वह सब जानते हैं। अब माफिया इतना हावी हो गया है कि होली के दिन फिर गोलियां चलीं। जब कांग्रेस सरकार प्रदेश में आई है तब से बिलासपुर का माहौल खराब हुआ है। कांग्रेस सरकार अपने ही नेताओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि यह सारी घटना पूर्व विधायक की उपज है। यह गैंगवार उन्होंने ही शुरू किया है। उन्होंने चेताया कि आरोपियों को यदि रविवार तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा सोमवार को बिलासपुर बंद करेगी। इस मौके पर विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी, जिलाध्यक्ष कृष्ण चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें