फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मौसम बदलते ही फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और गंभीर श्वसन संक्रमण पर नजर
विज्ञापन

जिले में फिलहाल कोई मरीज नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मौसम में बदलाव और बरसात के दौरान फ्लू के मामले बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) को लेकर एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि एडवाइजरी सामान्य फ्लू और श्वसन संबंधी संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर जारी की गई है।
मौसम बदलने और बरसात के दौरान सामान्य फ्लू के मामले सामने आने लगते हैं। इसे इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस कहा जाता है। वहीं, गंभीर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के संभावित मामलों पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। फिलहाल जिले में ऐसे कोई मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि एडवाइजरी का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और फ्लू व गंभीर श्वसन संक्रमण के संभावित मामलों की समय रहते पहचान करना है। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने कहा कि मौसम में बदलाव और बरसात के दौरान सामान्य फ्लू के मामले बढ़ सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। फिलहाल जिले में ऐसे कोई मरीज सामने नहीं आए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें